महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव के सामने बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव के सामने बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसी, जिसकी चपेट में आने से झोपड़ी में बैठे एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
झोपड़ी में काल बनकर घुसी बाइक
जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक बाइक सवार कोल्हुई की तरफ से बेहद तेज गति में आ रहा था। कासिमपुर गांव के पास पहुँचते ही चालक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसी। उस वक्त झोपड़ी के भीतर गांव के ही कल्पनाथ (56) बैठे हुए थे, जो इस जोरदार टक्कर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर कल्पनाथ लहूलुहान अवस्था में पड़े थे, वहीं बाइक चालक भी बेहोश होकर गिर पड़ा था। परिजन आनन-फानन में घायल कल्पनाथ को इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए एसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया:
मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिद्धार्थनगर में कराया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मुख्य कस्बे में स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों और दुकानदार ने रंगे हाथ दबोच लिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/1DAyQZcFVJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025






















