सिद्धार्थनगर: डीआईजी संजीव त्यागी ने किया सैनिक सम्मेलन और कोतवाली का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का दौरा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में डीआईजी ने पुलिस लाइन सभागार में ‘सैनिक सम्मेलन’ आयोजित किया और थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

सैनिक सम्मेलन: पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान सैनिक सम्मेलन के दौरान डीआईजी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जवानों की व्यक्तिगत, पारिवारिक और विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को इस दौरान प्रोत्साहित भी किया गया।

कोतवाली में ‘ऑपरेशन क्लीन’ पर जोर तत्पश्चात, डीआईजी ने थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क और बंदीगृह की बारीकी से जांच की। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत लावारिस वाहनों के जल्द निपटारे के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल के कार्यों में विशेष रुचि लेकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की बात कही।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान और प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.