सिद्धार्थनगर: जिला जेल में डीएम, एसपी और जिला जज का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और जेल अनुशासन को परखने के लिए आज जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का सघन निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और जेल अनुशासन को परखने के लिए आज जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का सघन निरीक्षण किया। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर की व्यवस्थाओं, बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना था।

बैरकों और भोजनालय की गहन जांच निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल की विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। टीम ने जेल भोजनालय का विशेष निरीक्षण किया, जहाँ भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को परखा गया। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। जांच के दौरान कारागार की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि कारागार के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश हर हाल में रोका जाए। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और समय-समय पर उनकी रिपोर्ट साझा की जाए।

स्वास्थ्य परीक्षण और मानवाधिकार जिलाधिकारी और जिला जज ने निर्देश दिया कि जेल में आने वाले प्रत्येक नए बंदी का चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। साथ ही, कारागार परिसर में साफ-सफाई और बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.