सिद्धार्थनगर: भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्ची की मौत, अनियंत्रित बाइक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर खेसरहा थाना क्षेत्र के पंचमोहनी इंटर कॉलेज के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बाइक ने मदरसे के बच्चों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर खेसरहा थाना क्षेत्र के पंचमोहनी इंटर कॉलेज के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बाइक ने मदरसे के बच्चों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जबकि एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी मासूम मृतक बच्ची की पहचान उमे हबीबा (7 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सुजिया गांव की रहने वाली थी और खेसरहा के बनोहिया खुर्द स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खेसरहा पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उमे हबीबा को मृत घोषित कर दिया।

बाइक सवारों की हालत नाजुक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार इंद्राज और सुजीत (निवासी बांसी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं ई-रिक्शा पर सवार अन्य बच्चों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग कड़ाके की ठंड में स्कूल खुले होने पर भी सवाल उठा रहे हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.