लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को धार देने के लिए तबादलों का बड़ा अभियान छेड़ रखा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को धार देने के लिए तबादलों का बड़ा अभियान छेड़ रखा है। मंगलवार का दिन ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर के नाम रहा। दोपहर में 7 आईएएस (IAS) अधिकारियों की सूची जारी करने के बाद, शासन ने देर रात 22 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।
सुभाष चंद्र प्रजापति बने UPSSSC के नए परीक्षा नियंत्रक
इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुभाष चंद्र प्रजापति को दी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और समयबद्धता को देखते हुए यह एक अहम तैनाती मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अधिकारियों के तबादले; देवरिया, सुल्तानपुर और कानपुर देहात को मिले नए CDOhttps://t.co/1YxpKrhwcF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025





















