बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला सुसाइड नोटभिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव की घटना, मानसिक तनाव में था मृतक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में शनिवार रात एक बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिजेश वर्मा (35) पुत्र जयराम वर्मा के रूप में हुई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में शनिवार रात एक बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिजेश वर्मा (35) पुत्र जयराम वर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल फैल गया।

परिजनों के अनुसार गिरिजेश वर्मा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। बताया गया कि कार्य से जुड़े दबाव के कारण वह परेशान चल रहे थे। शनिवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां वह मृत अवस्था में मिले।

सूचना मिलने पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

मृतक अपने पीछे दो छोटे पुत्र छोड़ गए हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24