महम्मदा पंचायत में मनरेगा फर्जीवाड़े का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम पंचायत महम्मदा में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल की ग्राम पंचायत महम्मदा में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों ने मृतक, बुजुर्ग, दिव्यांग, दुकानदार, वाहन चालक और बाहर काम करने वाले लोगों के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं में विश्राम, चन्द्रशेखर, पारसनाथ, रामा, सुनील, रामप्रताप आदि ने आरोप लगाया है कि मृतक विक्रम के नाम से 24 मई से 8 जून 2025 तक मजदूरी का भुगतान दिखाया गया। इसके अलावा 80 वर्षीय बुजुर्ग शिवचरण सहित कई ऐसे लोगों के खातों में भी भुगतान किया गया, जिन्होंने कभी मनरेगा में काम नहीं किया। आरोप है कि दर्जी, ऑटो चालक, नाई, चाय दुकानदार, बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी और बेंगलुरु में कार्यरत व्यक्ति के खातों में भी मनरेगा मजदूरी भेजी गई।

ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.