महराजगंज: खेल जीवन में लाती हैं सकारात्मक ऊर्जा, वार्षिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महराजगंज

महराजगंज पं० दीनदयाल इण्टर कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलन कर खेलों का शुभारंभ करते हुए एसपी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज पं० दीनदयाल इण्टर कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलन कर खेलों का शुभारंभ करते हुए एसपी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं। यह जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

विशिष्ट अतिथि विजयबहादुर सिंह ने जोर दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण है, जिसमें खेल अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम:

वॉलीबॉल: गामा हाउस ने बीटा हाउस को हराकर खिताब जीता।

कबड्डी: जूनियर वर्ग में गामा हाउस और सीनियर में बीटा हाउस विजेता बने।

बैडमिंटन: गामा हाउस के आदित्य व अनुराग पटेल प्रथम रहे।

खो-खो: जूनियर वर्ग में बीटा हाउस की टीम ने बाजी मारी।

नन्हे बच्चों के लिए आयोजित सुई-धागा और बुक बैलेंसिंग रेस आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के राजस्थानी लोक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. सलीम प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.