सिसवा बाजार: विज्ञान और रंगोली प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया हुनर, ‘स्मार्ट हेलमेट’ और ‘चंद्रयान-3’ रहे आकर्षण का केंद्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को ‘विज्ञान एवं रंगोली प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को ‘विज्ञान एवं रंगोली प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 75 विज्ञान मॉडल और 28 मनमोहक रंगोली डिजाइन प्रस्तुत किए।

नवाचार से बच्चों में बढ़ता है वैज्ञानिक दृष्टिकोण: डीआईओएस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रदीप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नवाचार और मौलिक विचारों को जन्म देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए नए अनुसंधान करने हेतु प्रेरित किया।

आकर्षण का केंद्र रहे आधुनिक मॉडल: विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्मार्ट हेलमेट, रिमोट संचालित मिसाइल लॉन्चर, चंद्रयान-3 का मॉडल, वाटर प्यूरीफायर, और भूकंप अलार्म ने आगंतुकों को खासा प्रभावित किया। इसके अलावा ‘वेस्ट टू एनर्जी’ और ‘ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण और बौद्धिक विकास करना है।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति: इस अवसर पर हरिराम भालोटिया, प्रदीप तुलस्यान, वेदप्रकाश अग्रवाल, महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडेय, बालमुकुंद यादव और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी पहुंचे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.