महराजगंज: फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर दिखा गंदगी का अंबार, सुर्खियों में रहने वाले अस्पताल की खुली पोल

महराजगंज

महराजगंज जनपद का फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली और लापरवाही को लेकर चर्चा में है। स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावों के उलट, अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद का फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली और लापरवाही को लेकर चर्चा में है। स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावों के उलट, अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह वही अस्पताल है जो अक्सर अपनी अव्यवस्थाओं और विवादों के कारण सुर्खियों में बना रहता है।

परिसर में बिखरा कूड़ा-कचरा और गंदगी न केवल अस्पताल की छवि खराब कर रही है, बल्कि यहाँ इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए संक्रमण का बड़ा खतरा पैदा कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग राहत की उम्मीद में यहाँ पहुँचते हैं, लेकिन अस्पताल की बदहाली उन्हें और बीमार करने के लिए काफी है।

हैरानी की बात यह है कि बार-बार विवादों में रहने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस घोर अनदेखी से स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंदगी पर संज्ञान लेते हैं या फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे ही अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां करता रहेगा ?

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.