मऊ
मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जनविरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बढ़ुवा गोदाम से भीटी मार्ग पर भीषण जाम और खराब सड़कों से जनता बेहाल है। नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद भी डुमरांव मोड़ से बहरीपुर तक रोड चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा, नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और पार्किंग की कमी को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया।
बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। गलत बिलिंग और जबरन वसूली से आम आदमी परेशान है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि रोड निर्माण, पार्किंग और स्मार्ट मीटर की धांधली पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन और उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर एके सहाय, अवधेश मौर्या और अविनाश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ: हाईवे पर मौत को छूकर निकला बाइक सवार, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाhttps://t.co/tvS0GBqB3b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 18, 2025





















