ठूठीबारी: पल्सर और हीरो बाइक की भीषण भिड़ंत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल रोड पर भरवालिया ढाला के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल रोड पर भरवालिया ढाला के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक पल्सर और हीरो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घायलों की पहचान निचलौल निवासी नवल गुप्ता (25 वर्ष), पुत्र राजकिशोर (हीरो बाइक सवार) और लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी शहनाज (23 वर्ष), पत्नी रमजान अली (पल्सर बाइक सवार) के रूप में हुई है। उप निरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल बलवंत यादव और अवधेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा।

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। सड़क पर अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।

 

Voice Of News24