अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के थाना बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत बरौला इलाके में आज सुबह प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के थाना बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत बरौला इलाके में आज सुबह प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। पारिवारिक विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मोनू (सोनू) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने बरौला मार्ग पर शव रखकर भीषण जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद हुए।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में पीएसी (PAC) की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
मऊ: हाईवे पर मौत को छूकर निकला बाइक सवार, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाhttps://t.co/tvS0GBqB3b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 18, 2025





















