महराजगंज: टूरिस्ट बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौके पर मौत; महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाइन पैसिया गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाइन पैसिया गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

दर्दनाक हादसे का विवरण: जानकारी के अनुसार, कोल्हूई थाना क्षेत्र के धरैची निवासी एनाउल्हा (पुत्र जमातुल्लाह) अपनी बाइक से महिला के साथ फरेंदा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ललाइन पैसिया बिजली उपकेंद्र के पास पहुँचे, पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस युवक को रौंदते हुए ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर दूर जा गिरी और लहूलुहान हो गई।

पुलिस की कार्रवाई: हादसे के बाद बस चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घायल महिला को तत्काल लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.