हापुड़: गाजियाबाद हत्याकांड की शिकार महिला का शव पहुंचा घर, रूह कंपा देने वाली क्रूरता आई सामने

हापुड़

गाजियाबाद में मकान मालकिन की नृशंस हत्या के बाद आज पीड़िता का शव हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित उनके पैतृक निवास पहुँचा। शव के पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गयापूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गाजियाबाद में मकान मालकिन की नृशंस हत्या के बाद आज पीड़िता का शव हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित उनके पैतृक निवास पहुँचा। शव के पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हत्या की जो कहानी सामने आई है, उसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी किरायेदारों ने गला दबाने के बाद सिर पर कुकर से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या कर दी थी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक सूटकेस में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इतने बेखौफ और क्रूर थे कि शव वाले सूटकेस के ऊपर बैठकर ही वे नारियल पानी पी रहे थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन हत्या की इस वीभत्स तरीके ने सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय क्रूरता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News24