मऊ: रोडवेज कंडक्टर से लूट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा

मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली पुलिस ने रोडवेज डिपो में बस कंडक्टर से हुई लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के कोतवाली पुलिस ने रोडवेज डिपो में बस कंडक्टर से हुई लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी और सामान बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण: बीते 17 दिसंबर की आधी रात लगभग 12 बजे, जब एक बस कंडक्टर डिपो परिसर में बस बैक करा रहा था, तभी चार बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे। बदमाशों ने कंडक्टर से टिकट मशीन, मोबाइल फोन और 16,150 रुपये नकद से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई: अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 18 दिसंबर की तड़के 3 बजे पावर हाउस के पास से घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक यादव उर्फ कल्लू, ऋतिक राजभर, ओमप्रकाश और दीपांशु के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटा गया बैग और नकदी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.