बलरामपुर: MDM घोटाले में एक्शन तेज, पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में मिड-डे-मील (MDM) की धनराशि में हुए 11 करोड़ रुपये के विशाल गबन मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद में मिड-डे-मील (MDM) की धनराशि में हुए 11 करोड़ रुपये के विशाल गबन मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस घोटाले में शामिल दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह घोटाला एमडीएम की धनराशि को निजी खातों में ट्रांसफर कर सरकारी धन के बंदरबांट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में एमडीएम सेल के कर्मचारियों समेत कुल 44 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस जालसाजी के सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे, जिन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का गबन किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। विभाग अब गबन की गई राशि की रिकवरी और दोषियों की संपत्तियों की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। प्रशासन के इस कड़े रुख से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.