महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई जनपद महराजगंज में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई जनपद महराजगंज में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह जिले में कोहरे की ऐसी घनी चादर बिछी कि विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य के करीब पहुँच गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और चालक दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर रेंगने को मजबूर हैं। पिछले दो दिनों से चल रही शीतलहर ने गलन में भारी इजाफा किया है, जिससे राहगीरों और कामगारों को सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है।
ठिठुरन बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तराई के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 18 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/SXoFQaHNez
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 18, 2025





















