महराजगंज: फरेंदा के झुनुवा गांव में जलभराव से नारकीय जीवन, जिम्मेदार मौन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम झुनुवा में सड़क पर भीषण जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम झुनुवा में सड़क पर भीषण जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।

सबसे बुरा हाल स्कूली बच्चों का है, जिन्हें घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं और कभी मौके पर आकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया।

बार-बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी का समाधान और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस खबर के बाद कब जागता है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.