गाजियाबाद: सौतेली बेटी का हत्यारा पिता गिरफ्तार, मासूम के रोने से परेशान होकर ली जान

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के पुलिस ने अपनी डेढ़ साल की सौतेली बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी पिता अनूप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गाजियाबाद जनपद के पुलिस ने अपनी डेढ़ साल की सौतेली बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी पिता अनूप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह खौफनाक वारदात महज इसलिए हुई क्योंकि आरोपी बच्ची के रोने से परेशान था।

पुलिस के अनुसार, अनूप पटेल ने नाजो खातून नामक महिला के साथ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। नाजो की अपने पहले पति से डेढ़ साल की एक बेटी थी, जिसका नाम नसरीन था। शादी के बाद से ही अनूप अक्सर बच्ची के रोने को लेकर चिड़चिड़ा रहता था।

घटना के दिन, बच्ची के रोने और पारिवारिक विवाद के बीच अनूप ने आपा खो दिया और मासूम नसरीन की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.