चन्दौली: नेशनल हाईवे पर कोहरे का कहर, टक्कर के बाद केबिन में फंसा कंटेनर चालक

चन्दौली

चन्दौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 (NH 19) पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चन्दौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 (NH 19) पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की वजह से एक अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए।

पुलिस ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.