कानपुर
कानपुर जनपद के महाराजपुर क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) कॉलेज में फीस वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के महाराजपुर क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) कॉलेज में फीस वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों के भारी विरोध के कारण कॉलेज प्रशासन ने तनाव को देखते हुए कैंपस में छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर दी है, साथ ही कई अन्य शुल्क भी बढ़ाए गए हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं में कटौती का आरोप भी लगाया है।
दूसरे दिन भी छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कॉलेज के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कॉलेज प्रशासन ने अभी तक छात्रों की मांगों पर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया है, जिससे गतिरोध बना हुआ है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























