सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के बावजूद, सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड खुनियांव की ग्राम पंचायत होरिलापुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का गंभीर आरोप लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के बावजूद, सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड खुनियांव की ग्राम पंचायत होरिलापुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का गंभीर आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता अकबर अली ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से कई विकास कार्य केवल कागज़ों तक ही सीमित हैं, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उनका दावा है कि ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी धन की हेराफेरी की है।
अकबर अली ने पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की और अब शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जी.एन. से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आश्वस्त किया कि शपथ पत्र पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, नियम 95जी के तहत उच्च अधिकारियों से विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























