महराजगंज:ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार शाम हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

यह दुखद घटना सोमवार शाम करीब चार बजे डिगही गांव में हुई। मृतक की पहचान चोकट भारती के रूप में हुई है। परिजनों ने जब युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ देखा, तो परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, चोकट भारती लंबे समय से पारिवारिक कलह से जूझ रहा था। साथ ही, वह नशे का आदी भी था, जिसके चलते परिवार में आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं तनावपूर्ण परिस्थितियों से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शव का पंचनामा किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिसआगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.