सिद्धार्थनगर:मिशन शक्ति फेज 5.0 उसका बाजार पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में, थाना उसका बाजार पुलिस ने आज ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम- ताल नटवा का दौरा किया।

बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन

पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन महिलाओं और बालिकाओं के साथ बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जो किसी कारणवश थाने तक नहीं आ पाती हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, और खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करना था।

सुरक्षा एवं साइबर अपराध पर विशेष जागरूकता

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता: महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने और उनसे बचाव के तरीके बताए गए।

साइबर अपराध सुरक्षा: बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और उससे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति केंद्र: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ की जानकारी दी गई, जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन,101 अग्निशमन हेल्प लाइन,14567 एल्डर हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर

इसके अतिरिक्त, हाल ही में लागू हुए नए कानूनों के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति के लिए प्रोत्साहन

जागरूकता अभियान के दौरान, लोगों को नशीली दवाओं और शराब का सेवन करने से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानिकारक प्रभावों के बारे में भी बताया गया। टीम ने सभी ग्रामीणों को स्वस्थ व नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

थाना उसका बाजार पुलिस का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.