श्रावस्ती पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ 79 लीटर कच्ची शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल भाटी के सख्त निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


श्रावस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल भाटी के सख्त निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

सिरसिया थानाध्यक्ष की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान शिवपुरा बरगदवा इलाके से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में 79 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी रहेगी, क्योंकि यह समाज और स्वास्थ्य दोनों के लिए एक गंभीर खतरा है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.