बलरामपुर :पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया थाना तुलसीपुर का औचक निरीक्षण, अभिलेखों को अद्यतन करने के निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने अचानक थाना तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने अचानक थाना तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, तथा अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियंत्रण उपकरणों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन (अपडेट) करते रहने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आरक्षी बैरक, थाना आवास और मेस आदि की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.