महराजगंज :’ऑपरेशन कर कार ओ बार’ के तहत बड़ी कार्रवाई,बृजमनगंज में खुले में शराब पी रहे 30 लोगों का चालान

बृजमनगंज/महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन कर कार ओ बार’ अभियान के तहत बृजमनगंज कस्बे में बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन कर कार ओ बार’ अभियान के तहत बृजमनगंज कस्बे में बड़ी कार्रवाई की है। आज बुधवार शाम पुलिस ने खुले में शराब पी रहे 30 लोगों का चालान किया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में की गई। एएसपी सिद्धार्थ कुमार ने अभियान के दौरान बृजमनगंज कस्बे में पैदल गश्त भी की। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में भी सघनता से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस अभियान में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा और अर्चना यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.