सिद्धार्थनगर हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में मासूम बच्चे की भी मौत, मरने वालों की संख्या 2 हुई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की जोरदार भिड़ंत में जहां कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे की भी मौत हो गई है।

हादसे में घायल हुए मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है।

इस हृदय विदारक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो टक्कर की भयावहता को दिखाता है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.