बस्ती: ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने ई-रिक्शा को कुचला, शादी से लौट रहे दंपती की मौत

बस्ती

बस्ती जनपद के बुधवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास गन्ने से लदे एक ओवरलोड ट्रक ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के बुधवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास गन्ने से लदे एक ओवरलोड ट्रक ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीओ संजय सिंह के अनुसार, मुंडेरवा चीनी मिल जा रहा अनियंत्रित ट्रक (ट्राला) हाईवे किनारे खड़े ई-रिक्शा पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह कुचल गया।

मृतकों की पहचान भगवान दीन और उमा देवी (निवासी अंबेडकर नगर) के रूप में हुई है, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद जेसीबी मशीन से ट्रक को हटाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.