परतावल:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छूटे बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू,राज्यव्यापी ‘टीका उत्सव’ के तहत विशेष कार्यक्रम, हर आयु वर्ग को कवर करने का लक्ष्य

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में, दिसम्बर माह में चलाए जा रहे राज्यव्यापी ‘टीका उत्सव’ अभियान के तहत आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में दिसम्बर 2025 में चलाए जा रहे राज्यव्यापी टीका उत्सव अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में छूटे हुए बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। “स्वस्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश” के संकल्प के साथ शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर आयु वर्ग का टीकाकरण समय पर, सुरक्षित और पूर्ण रूप से हो सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि टीकाकरण के बाद बच्चे का पंजीकरण यू–डब्ल्यू–आई–एन पोर्टल पर कर डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। विभाग ने आमजन से अपील की कि वे अपने 0–5 वर्ष के बच्चों, 10 व 16 वर्ष के किशोर–किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं को अवश्य टीकाकरण केंद्र तक लाएं और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहयोग दें।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. दुर्गेश सिंह, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा, डाटा ऑपरेटर संजीव सिंह, बजरंगी तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
जिला स्वास्थ्य समिति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिलाधिकारी महराजगंज ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य टीमों को आवश्यक दिशा–निर्देश जारी किए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.