देवरिया  मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, गुटका खिलाने के बहाने वारदात; आरोपी गिरफ्तार

देवरिया

देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने महिला को गुटका खिलाने का लालच दिया और इसी बहाने उसे अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बघौचघाट थाना पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News24