सिद्धार्थनगर ठंड का असर बढ़ा, अस्पतालों में मरीजों की भीड़; हार्ट-न्यूरो रोगियों को विशेष सलाह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगरजनपद के दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सिद्धार्थनगर में मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगरजनपद के दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सिद्धार्थनगर में मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। सुबह की कड़ाके की ठंड, दोपहर की हल्की धूप और शाम की बढ़ती नमी के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

गिरते तापमान का असर सबसे अधिक हृदय (Heart) और तंत्रिका तंत्र (Neuro) के रोगियों पर दिख रहा है। डॉक्टर ओपीडी में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या दर्ज कर रहे हैं।

चिकित्सकों ने विशेष रूप से हृदय और न्यूरो रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें सुबह की अत्यधिक ठंड में बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने, संतुलित आहार लेने और नियमित रूप से अपनी दवाइयाँ लेने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.