सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग परआज सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग परआज सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
यह घटना बिथरिया चौराहे के पुल से कुछ आगे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक सीतापुर से चावल लादकर बिहार के गोपालगंज जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया।
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है और चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, जिसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/FZJScgKx7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2025























