महराजगंज:खाद के लिए दर-दर भटक रहे किसान, कोऑपरेटिव गोदाम पर घंटों का करना पड़ रहा इंतजार

महाराजगंज/निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल से सटे कोऑपरेटिव टिकुलहिया गोदाम पर इन दिनों किसान खाद (उर्वरक) के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से सटे कोऑपरेटिव टिकुलहिया गोदाम पर इन दिनों किसान खाद (उर्वरक) के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। रबी की फसल के लिए आवश्यक खाद समय पर न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

गोदाम पर सुबह से लेकर देर शाम तक किसान खाद मिलने की आस में चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

किसानों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उन्हें बार-बार गोदाम पर आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। खाद की किल्लत के कारण उनकी बुवाई और फसल की देखरेख प्रभावित हो रही है।

सज्जाद अली की खास रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि उनकी फसलों को नुकसान न पहुंचे और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.