बहराइच महिला की गोली मारकर हत्या का खुलासा, मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

बहराइच

बहराइच जनपद के कोतवाली कैसरगंज इलाके में महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के कोतवाली कैसरगंज इलाके में महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सघन जांच और दबिश के बाद हत्यारोपी को कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटना स्थल से बरामद एक खोखा (खाली कारतूस का खोल) भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.