बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के मध्यान्ह भोजन योजना (DC MDM) के सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मध्यान्ह भोजन योजना (DC MDM) के सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना करके 11 करोड़ रुपये से अधिक के गबन की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शुभम शुक्ला ने दर्ज कराई है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि बीएसए की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में डीसी एमडीएम फिरोज अहमद खान सहित 45 व्यक्तियों पर धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन का आरोप है।
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
एसपी ने आश्वासन दिया कि विवेचना के दौरान और भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे और इस घोटाले में शामिल सभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बड़े घोटाले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 28 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/s7veI5w8LZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2025





















