नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, गहने-नकदी ले जाने और हत्या की आशंका

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने रामकोला (कुशीनगर) निवासी विकास मौर्या पुत्र राजेश मौर्या पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। यह घटना 25 नवंबर दोपहर की बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि युवती घर से जाते समय अपनी माँ के गहने और नकदी भी साथ ले गई है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी विकास मौर्या और उसके परिजन उनकी बेटी की हत्या भी कर सकते हैं। उन्होंने विकास के माता-पिता और भाई पर भी घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की हर पहलू से गहनता से जाँच की जा रही है।

 

 

Voice Of News24