मिशन ‘वज्र’ के तहत महराजगंज पुलिस को सफलता, 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत थाना निचलौल पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत थाना निचलौल पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 327/2025 (धारा 89, 105, 3(5) बीएनएस से संबंधित) मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदित प्रसाद गुप्ता (उम्र 66 वर्ष, निवासी परागपुर, थाना निचलौल) और अभियुक्ता शिल्पा विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष, निवासी शीतलापुर, थाना निचलौल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने जोर दिया है कि ‘वज्र’ अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.