श्रावस्ती नाबालिग से रेप का आरोपी दिलीप कश्यप गिरफ्तार, SP के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत, पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


श्रावस्ती जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत, पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राहुल भाटी के कड़े निर्देशन में की गई।

हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कश्यप को उसके गांव इमलिया करनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप कश्यप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। एसपी के निर्देश पर टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.