सिद्धार्थनगर:पुलिस को बड़ी सफलता दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, उसका बाजार पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में उसका बाजार पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 180/25 पंजीकृत है, जिसमें धारा 85/108 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 3/4 डी.पी. एक्ट (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) की धाराएं शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्त को आज दिनांक 24.11.2025 को उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने बताया कि गंभीर प्रकृति के अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *