सिद्धार्थनगर :सामूहिक दुष्कर्म के 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 बाल अपचारी बालसुधार गृह भेजे गए

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कुल सात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना और गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बताते चले की मामला लगभग 10 दिन पहले (12 नवंबर) का बताया जा रहा है। पीड़िता ने 21 नवंबर को मिश्रौलिया थाने में शिकायती पत्र दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने सातों आरोपियों पर मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गुलरिहा तिराहा से गिरफ्तार किया।आरोपी जग्गी और सिकंदर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष चार बाल अपचारियों को बालसुधार गृह, बस्ती भेज दिया गया है।

एक अन्य की तलाश: पुलिस अभी एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, महिला की गांव के ही एक युवक से नजदीकी थी, जिसके साथ वह 12 नवंबर को गई थी। वहां पर छह अन्य आरोपी भी पहुंच गए और वारदात को अंजाम दिया। चर्चा है कि अन्य आरोपी, महिला के साथ गए प्रेमी युवक के जानने वाले थे और उसीने उन्हें बुलाया था।

मिश्रौलिया एसओ बृजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि की है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *