बस्ती:एसआईआर कलेक्शन में लापरवाही,बस्ती में एडीएम-एसडीएम ने बीएलओ को लगाई कड़ी फटकार

बस्ती

बस्ती जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के कलेक्शन में अपेक्षित तेजी न आने पर बस्ती जिला प्रशासन सख्त हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बस्ती जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के कलेक्शन में अपेक्षित तेजी न आने पर बस्ती जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को सदर तहसील के डारीडीहा स्थित बूथों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर जमकर गुस्सा निकाला।

भद्रेश्वरनाथ बीएलओ पर भड़के अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्रों को वापस जमा कराने (कलेक्शन) का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

 

एडीएम ने डारीडीहा क्षेत्र के बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई।एसडीएम विशेष रूप से भद्रेश्वरनाथ क्षेत्र के बीएलओ पर भड़क गए।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ को चेतावनी दी कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों को एकत्र कर जमा कराएं, अन्यथा उन पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है एसआईआर अभियान?

SIR (Special Intensive Revision) अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी और दोहरे नाम हटाकर सूची को त्रुटिरहित बनाना है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कई जिलों में बीएलओ पर निलंबन और एफआईआर (FIR) जैसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *