सिद्धार्थनगर :केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अनीता सी. मेश्राम नीति आयोग अपर सचिव ने किया माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज जिले के स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा के तहत केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग एवं अपर सचिव उर्वरक विभागअनीता सी. मेश्राम ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज जिले के स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा के तहत केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग एवं अपर सचिव उर्वरक विभागअनीता सी. मेश्राम ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज परिसर का विस्तृत दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गहनता से जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज के विभिन्न विभागों, इमरजेंसी सेवाओं और चिकित्सा उपकरणों के संचालन का जायजा लिया।

यह निरीक्षण जिले के विकास कार्यों की समीक्षा का एक हिस्सा था, जिसमें श्रीमती मेश्राम ने सरकार की योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को परखा। माना जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और सफलताओं की रिपोर्ट नीति आयोग को भेजी जाएगी।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *