महराजगंज में स्वास्थ्य क्रांति: केएमसी और नव्या इंडिया फाउंडेशन 120 ग्रामसभाओं का करेंगे कायाकल्प

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और नव्या इंडिया फाउंडेशन ने भारत सरकार के निर्देशों के तहत 120 से अधिक ग्राम सभाओं को गोद लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और नव्या इंडिया फाउंडेशन ने भारत सरकार के निर्देशों के तहत 120 से अधिक ग्राम सभाओं को गोद लिया है। यह पहल चेयरमैन विनय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

अस्पताल परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में, गोद लिए गए गांवों के प्रधानों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सीईओ डॉक्टर एस एम रफीक ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और समय पर इलाज न मिलने की समस्या को दूर करना है।

कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर देव चंद्रा ने योजना की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इन ग्रामसभाओं में नियमित रूप से जागरूकता शिविरों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मानसिक स्वास्थ्य सत्र, महिलाओं में रक्त की कमी, हड्डियों की कमजोरी और हार्मोनल असंतुलन जैसे मुद्दों पर विशेष जागरूकता, तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यशालाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा, ग्रामीणों को निःशुल्क रजिस्ट्रेशन सहायता और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग दिया जाएगा। इस पहल के लिए हेल्पलाइन नंबर 7754901215 जारी किया गया है।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *