मऊ में 490 वाहनों का चालान, 16 सीज: यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

मऊ

मऊ जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘यातायात माह’ (नवंबर) के तहत बुधवार देर शाम लगभग 7 बजे तक 490 वाहनों का चालान किया गया और 16 वाहनों को जब्त (सीज) कर लिया गया।

यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडे के अनुसार, काली फिल्म वाले चार पहिया वाहनों और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चालकों पर मुख्य रूप से कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *