बलरामपुर में तेंदुए का हमला: बाड़े में घुसकर तीन भेड़ों को मारा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के बनकटवा रेंज के बेलास गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक पशुशाला में घुसकर हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के बनकटवा रेंज के बेलास गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक पशुशाला में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में पशुपालक राम तीरथ की तीन भेड़ों की मौत हो गई।

राम तीरथ अपनी 90 भेड़ों के साथ बेलास गांव में डेरा डाले हुए थे। देर रात तेंदुआ चुपके से बाड़े में घुसा और भेड़ों पर हमला कर दिया। भेड़ों की आवाज़ सुनकर राम तीरथ ने टार्च जलाई तो तेंदुआ दिखाई दिया। उनके और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बुधवार को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी शत्रुहन लाल ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक टीम तैनात की गई है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी है। पशुपालक को भी भेड़ों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW

— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]