देवरिया: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

देवरिया

देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोहल्ले में बुधवार दोपहर अनुराधा चौरसिया (22) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोहल्ले में बुधवार दोपहर अनुराधा चौरसिया (22) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराधा की शादी 30 अप्रैल 2025 को अमरेंद्र से हुई थी।

मृतका के भाई विशाल चौरसिया ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे और उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित करते थे। अनुराधा ने फोन पर इस बारे में कई बार बताया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मायके पक्ष के गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW

— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *