
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त के तहत ₹18,000 करोड़ की राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त के तहत ₹18,000 करोड़ की राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किया। साथ ही, उन्होंने कोयंबटूर से दक्षिण भारत प्राकृतिक समिट 2025 का भव्य उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर, सिद्धार्थनगर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित किया।
सांसद पाल ने कहा कि PM-KISAN योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि अब तक योजना की 20 किश्तों के माध्यम से ₹3 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भी इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें किसानों में योजना को लेकर अत्यंत उत्साह और संतोष देखा गया।
देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025







