सीतापुर: घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

सीतापुर

सीतापुर जनपद के रामपुरकलां थाना क्षेत्र के सरवा जलालपुर गांव में बीती रात एक घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के रामपुरकलां थाना क्षेत्र के सरवा जलालपुर गांव में बीती रात एक घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई है।

गृहस्वामी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार, जब परिजन सो रहे थे, तब अज्ञात चोर दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर घर में घुस गए।

चोरों ने घर से लगभग ₹75,000 नगद सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और तांबे-पीतल के बर्तन चुरा लिए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

सुबह सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया है।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

चोरों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *